क्या आप भी नया फोन लेने की सोच रहे हैं लेकिन कन्फ्यूज हैं कि OnePlus Nord 5 लें या Nord CE 5? ये परेशानी सबको होती है। दोनों ही फोन शानदार दिखते हैं, 5G सपोर्ट करते हैं और इनकी बैटरी भी तगड़ी है। लेकिन जब पैसा खर्च करना हो, तो समझदारी से लेना चाहिए।
आइए, आसान भाषा में जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सा आपके लिए सही रहेगा।
डिज़ाइन और लुक – कौन ज्यादा प्रीमियम लगता है?
Nord 5 हाथ में लेते ही प्रीमियम फील देता है। Marble Sands कलर में इसका मैट फिनिश हल्की रोशनी में भी अच्छा चमकता है। फोन का ग्रिप भी अच्छा है, भारी है लेकिन फ्लैगशिप जैसा फील आता है।
वहीं Nord CE 5 हल्का और पतला है। इसका वजन सिर्फ 199 ग्राम है, तो अगर आप फोन लंबे समय तक पकड़ते हैं तो भी हाथ नहीं दुखेंगे। इसमें IP65 रेटिंग भी है यानी धूल और हल्के पानी के छींटे भी इस पर असर नहीं डालेंगे। अगर आप प्रीमियम लुक चाहते हैं तो Nord 5 लें, लेकिन अगर हल्का और पानी से सेफ फोन चाहिए तो Nord CE 5 बेस्ट रहेगा।
डिस्प्ले – बड़ा अच्छा या ब्राइट अच्छा?
दोनों में AMOLED स्क्रीन है लेकिन थोड़ा फर्क है।
Nord 5 में 6.83 इंच की बड़ी स्क्रीन है, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ। गेम खेलना, इंस्टाग्राम स्क्रॉल करना, या वीडियो देखना – सब स्मूद लगेगा।
Nord CE 5 में 6.77 इंच की स्क्रीन है, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। इसका ब्राइटनेस 1430 निट्स तक जाता है। मतलब धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।
तो अगर आपको गेमिंग और स्मूद एक्सपीरियंस चाहिए तो Nord 5 लें। अगर आप ज्यादातर बाहर रहते हैं और ब्राइट स्क्रीन चाहते हैं तो Nord CE 5 भी बढ़िया है।
परफॉर्मेंस – असली ताकतवर कौन?
Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर है और 12GB तक RAM मिलती है। मैंने खुद इस्तेमाल किया – वीडियो एडिटिंग, गेमिंग, मल्टीटास्किंग – सब बिना हैंग हुए चलता है। फोन ज्यादा गरम भी नहीं होता।
Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर है। यह भी अच्छा है और व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे रोज के काम आराम से कर लेता है। लेकिन अगर आप ज्यादा गेमिंग करते हैं तो Nord 5 ज्यादा स्मूद लगेगा।
तो अगर आप पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं, Nord 5 बेस्ट रहेगा।
बैटरी – कौन ज्यादा चलेगा?
बैटरी सबके लिए जरूरी है।
Nord 5 में 6800mAh की बैटरी है और 80W की फास्ट चार्जिंग। पूरा दिन आराम से निकाल देगा, और चार्ज भी एक घंटे से कम में हो जाता है।
Nord CE 5 में इंडिया में 7100mAh की बैटरी मिलती है, जो Nord 5 से भी ज्यादा है। अगर आप फोन बहुत यूज करते हैं या बाहर रहते हैं तो यह फोन दो दिन भी चल सकता है। इसका चार्जिंग भी 80W का है।
तो बैटरी के मामले में Nord CE 5 जीतता है।
कैमरा – फोटो और सेल्फी का किंग कौन?
Nord 5 में 50MP का मेन कैमरा है और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा। फोटो काफी क्लियर और नैचुरल आती हैं। इसका फ्रंट कैमरा भी 50MP का है, जो रील बनाने वालों और व्लॉगर्स के लिए परफेक्ट है।
Nord CE 5 में भी 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोटो अच्छी आती है, लेकिन फ्रंट कैमरा सिर्फ 16MP का है, जो वीडियो कॉल और नार्मल सेल्फी के लिए ठीक है।
तो अगर आप अच्छी सेल्फी और वीडियो क्वालिटी चाहते हैं, Nord 5 ज्यादा अच्छा रहेगा।
सॉफ्टवेयर – किसका एक्सपीरियंस स्मूद है?
Nord 5 में OxygenOS 15 है। इसका इंटरफेस बिल्कुल क्लीन और फास्ट है, कोई फालतू ऐप्स नहीं आते।
Nord CE 5 में ColorOS 15 है, जो स्मूद तो है, लेकिन इसमें कुछ एक्स्ट्रा ऐप्स प्री-इंस्टॉल्ड आते हैं। इसमें Circle to Search जैसी फीचर भी है, जो जल्दी सर्च करने में हेल्प करता है।
अगर आप साफ-सुथरा और फास्ट इंटरफेस चाहते हैं, तो Nord 5 ज्यादा अच्छा रहेगा।
कीमत – कौन देता है ज्यादा वैल्यू?
Nord 5 की इंडिया में कीमत:
- 8GB + 256GB – ₹31,999
- 12GB + 256GB – ₹34,999
- 12GB + 512GB – ₹37,999
Nord CE 5 की इंडिया प्राइस अभी कन्फर्म नहीं है लेकिन यह Nord 5 से सस्ती होगी।
तो अगर आप फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, Nord 5 सही रहेगा। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप बैटरी और प्रैक्टिकल फीचर्स चाहते हैं, तो Nord CE 5 बेस्ट चॉइस है।
अंतिम फैसला – आपके लिए कौन?
- Nord 5 लें अगर:
आपको पावरफुल परफॉर्मेंस, बेहतरीन सेल्फी कैमरा और प्रीमियम लुक वाला फोन चाहिए। - Nord CE 5 लें अगर:
आपको ज्यादा बैटरी, हल्का डिजाइन और कम कीमत में अच्छा फोन चाहिए।
आपका क्या मानना है?
इन दोनों में से कौन सा फोन आपकी जरूरत के हिसाब से परफेक्ट रहेगा? नीचे कमेंट में जरूर बताएं। हो सकता है आपकी राय किसी और की भी हेल्प कर दे।
👉 यह पोस्ट भी पढ़ सकते हो –Realme 15 Pro Review
Video Dekhe-
1 thought on “OnePlus Nord 5 vs Nord CE 5 – कौन सा फोन है बेस्ट?”